छत्तीसगढ़
छग विस : चार वर्षों में रायपुर से 4749 लोग हुए लापता, 3900 मिले

रायपुर। गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने विधानसभा में मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित जोगी के प्रश्रों के लिखित उत्तर में बताया कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश की राजधानी रायपुर से 4749 लोगों के गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें से 3900 लोगों को ढूंढा जा चुका है। गृहमंत्री ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए शासन द्वारा समय-समय पर कई अभियान चलाये गये हैं तथा इस अभियान के दौरान राशि का व्यय शासकीय मापदण्ड के अनुसार किया गया है।





