छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक कल…पीएल पुनिया और भक्तचरण दास होंगे शामिल…

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया 3 नवंबर रविवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 10.15 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और एआईसीसी के छत्तीसगढ़ के पर्यवक्षक पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्तचरण दास सुबह 11 बजे राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्षों, महामंत्रियों, विधायकों, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं सभी मोर्चा संगठनों विभागों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में भाग लेंगे।



इस बैठक में देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी केन्द्र सरकार में किसान विरोधी रवैय्ये, महंगाई सहित भाजपा की केन्द्र सरकार के जनविरोधी रवैय्ये के खिलाफ 5 से 15 नवंबर तक देश व्यापी आंदोलन की छत्तीसगढ़ में रूपरेखा और मुद्दों पर चर्चा होंगे।


WP-GROUP

छत्तीसगढ़ की स्थानीय परिस्थितियों के साथ-साथ मुद्दों पर केन्द्र सरकार के जनविरोधी रवैय्ये पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ के पर्यवक्षक पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्तचरण दास और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दोपहर 3 बजे राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया शाम 06.50 बजे रायपुर से नई दिल्ली के रवाना होंगे।

यह भी देखें : 

रायपुर: CM भूपेश बघेल ने कहा…उच्च शिक्षा में आज गुणवत्ता सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता…उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं, शोधकर्ताओं, प्राध्यापकों और नवाचार करने वाले विशेषज्ञों को ऑरोपाथ ग्लोबल अवार्ड से किया सम्मानित…

Back to top button
close