क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली…परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप…

धमतरी। जिले के श्यामतराई गांव में एक विवाहित ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया। इस मामले में मायके वालों हत्या का आरोप लगाया है।

गुरूवार सुबह मृतिका पिकी साहू की लाश उसके कमरे में लटकते हुए देखकर घरवाले हैरान रह गए। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला ने खुदकुशी की है। वहीं, पुलिस को सुसाईड नोट नहीं मिला है। इस मामले में मृतिका के माता पिता ने हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।



मृतिका पिकी साहू की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही धनसाय साहू लगातार अपनी पत्नी पिंकी साहू से मारपीट करता था।
बताया जा रहा है कि पिंकी को अक्सर धनसाय मारपीट कर धमकी देता था।


WP-GROUP

अब पिंकी ने फांसी लगाकर जान दे दी है तो घर वालों ने इसे सीधे—सीधे हत्या का मामला बताया है। वहीं पति धनसाय ने मारपीट की बात तो कबूली है, लेकिन हत्या के आरोपों को नकार दिया।

यह भी देखें : 

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी बधाई…कहा…गढ़बो नवा छत्तीसगढ़…

Back to top button
close