महासमुंद। गृहग्राम कनेकेरा से पूजा कर महासमुंद आ रहे युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भलेसर मार्ग की है।
जानकारी के मुताबिक भलेसर मार्ग आदर्श नगर निवासी संजय मिश्रा सोमवार रात गृहग्राम कनेकेरा से त्यौहार मनाकर स्कूटी से वापस महासमुंद लौट रहा था। इस दौरान भलेसर मार्ग में आम बगीचा के पास स्कूटी का पहिया गढ्ढे में फंस गया और स्लीप होकर गिर गई।
जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोंटे आई। कुछ देर बाद मार्ग से गुजर रहे लोगों ने संजीवनी 108 को घटना की जानकारी दी। संजीवनी वाहन के पहुंचने के पहले ही वह दम तोड़ चुका था। बताया गया है कि युवक विद्युत वितरण कंपनी में बिल ठेकेदारी का कार्य करता था।
घटना की वजह मार्ग में निर्मित गढ्ढे को माना जा रहा है। आसपास के लोगों और राहगीरों ने बताया कि मार्ग में कई जगह गढ्ढे हैं जिससे आएदिन बाइक सवारों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।
यह भी देखें :
बड़ी खबर: राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने सोनिया गांधी नहीं आएंगी छत्तीसगढ़
Add Comment