नई दिल्ली। 69वां गणतंत्र दिवस समारोह पर शानदार परेड निकाली जा रही है। परेड के जरिए भारत दुनिया को अपना दम दिखा रहा है। परेड की शुरुआत आसियान देशों के दस्ते के साथ हुई, जिसके बाद युद्धक टैंक, हथियार, सैनिकों और कई अन्य झांकियां परेड में शामिल हुई। गणतंत्र दिवस पर इस बार आसियान देशों के प्रमुख मुख्य अतिथि बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रमुखों का स्वागत किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला (मरणोपरांत) को शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया।
राजपथ पर परेड में सबसे पहले भारत के युद्ध टैंक की क्षमता दिखाई गई। इनमें ब्रह्मोस, टी-70 टैंक, अग्नि मिसाइल शामिल रहे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया। शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से नवाजा गया। उनकी पत्नि ने राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त किया। सम्मान देते वक्त राष्ट्रपति कोविंद भावुक भी हो गए।
सेना की टुकडिय़ों की परेड शुरू हुई। सबसे पहले पंजाब रेजिमेंट, मद्रास रेजिमेंट, मराठा रेजिमेंट, डोगरा रेजिमेंट, राजपूताना रेजिमेंट के जवान परेड में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ तीनों सेना के प्रमुख और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहे। अमर जवान ज्योति के बाद पीएम मोदी राजपथ पहुंचे, जहां उनका स्वागत रक्षामंत्री ने किया।
Add Comment