Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर से प्रयागराज के लिए हवाई सेवा 28 से…टिकट के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये…

रायपुर। छत्तीसगढ़ से प्रयागराज (इलाहाबाद) तक हवाई सेवा के नहीं जुडऩे से अब तक छत्तीसगढ़वासी वंचित थे। इंडिगो हवाई सेवा द्वारा 28 जून से रायपुर से प्रयाग राज के लिए हवाई सेवा प्रारंभ की जा रही है।

रायपुर से प्रयाग राज के लिए उड़ान विमान 12:30 बजे भरेगी। जबकि 1:50 का विमान लैंडिंग प्रयाग राज में होगा। इसी प्रकार प्रयाग राज से विमान 10 बजे छूट कर 12 रायपुर पहुंचेगा।



प्रयाग राज से छत्तीसगढ़ का जुड़ाव होने के कारण यहां के निवासियों को धर्म कर्म करने में आसानी होगी। प्रथम दिन सीटों में इजाफा होने के कारण विमान का टिकट आने और जाने का अलग-अलग 2500 से 5000 हजार के बीच होगा।

गौरतलब है कि अब तक छत्तीसगढ़ से रेल सेवा केवल दुर्ग, छपरा सारनाथ एक्सप्रेेस ही थी। जिसमें बर्थ नहीं मिलने पर आए दिन यात्री परेशान होते रहते हंै। त्रिवेणी संगम होने के कारण प्रयाग राज का धार्मिक एवं पौराणिक महत्व है। 
WP-GROUP

मृतक कर्म विशेषकर अस्थियों के विसर्जन के लिए मृतक के परिजनों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हवाई सेवा शुरू होने पर पं. विनीत शर्मा ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि एक ओर यात्रियों को प्रयाग राज पहुंचने में सुविधा होगी। वहीं यात्रियों का समय भी बचेगा।

यह भी देखें : 

राजधानी के एक बड़े होटल में चल रहा था SEX रैकेट का धंधा…बाहर से बुलाई गई थी युवती…लड़की सहित छह गिरफ्तार…

Back to top button
close