छत्तीसगढ़स्लाइडर

गोवर्धन पूजा के दौरान खास अंदाज में दिखे CM भूपेश बघेल…परंपरागत रूप से मनाया त्योहार…देखें PHOTOS…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर आज गोवर्धन तिहार और गौठान दिवस धूमधाम के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया, जिसमें पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में आए लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री निवास में पहली बार मनाये गए गोवर्धन तिहार और गौठान दिवस पर राउत नाचा दलों ने आकर्षक धुनो के साथ परंपरागत राउत नाच प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल पारंपरिक वेशभूषा में अपनी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ नजर आए। यहां उन्होंने साथ में गोवर्धन की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।



पूजा स्थल को ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में गाय की सार के रूप में सजाया गया था। सार की छत में छिंद की पत्तियों से छाया की गई थी, और सार को गोबर से लीप के सुंदर रंगोली बनाई गई थी।

मुख्यमंत्री ने यहां सार में गायों को खिचड़ी खिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप राउत और केवट समाज सहित अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने दिवारी और गोवर्धन पूजा की रस्म अदा की।
WP-GROUP

मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की बधाई दी और शुभकामनाएं देते हुये कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन गायों को खिचड़ी खिलाने की परंपरा के अनुरूप ही हम सभी को साल के 365 दिन गायों के लिये छाया, चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

राज्य सरकार ने सुराजी गांव योजना के तहत इस साल प्रदेश में 1800 गौठान बनाये हैं, सभी के सहयोग से इस साल इससे दो गुने गौठान बनाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का साथ ही फसलों की रक्षा हो सके।

पशुपालन को अर्थव्यवस्था से जोड़ने, लोगों को रोजगार दिलाने और जैविक खेती को बढ़वा देने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, महापौर श्री प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: आज बंद रहेगी सरकारी अस्पतालों की OPD…इमरजेंसी सेवा में करा सकते हैं इलाज…

Back to top button
close