देश -विदेशव्यापारस्लाइडर

दीपावली के लिए कर लें धन की व्यवस्था…चार दिनों के लिए बंद रहेंगे सभी बैंक…

यदि दिवाली पर्व धूमधाम से मनाना है तो आज ही अपने खाते से धन की निकासी कर लें। इसके बाद चार दिन के लिए बैंकों में अवकाश होने जा रहे है। अवकाश होने की स्थिति में पर्व मनाने के लिए धन की किल्ल्त हो सकती है। इसके साथ ही कारोबारी गतिविधियों पर भी पडने की उम्मीद है।

दीपोत्सव पर्व 27 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे हैं। इस पर्व को मनाने के लिए सभी को धन की आवश्यकता होती है। जिले में 93 बैंक शाखाएं हैं। इन सभी बैंक शाखाओं से लाखों ग्राहक जुड़े हुए हैं।



पर्व से पहले शुक्रवार को ही बैँक खुलेंगे। इसके बाद शनिवार से मंगलवार तक लिए चार दिन के अवकाश हो जाएंगे। शुक्रवार को ही बैंक से धन निकासी कर ले। यदि यह मौका चूक गए तो त्योहार पर धन की समस्या हो सकती है।
WP-GROUP

एटीएम भी नहीं बन पाएंगे मददगार
पर्व के दिनों में होने वाले अवकाश में एटीएम भी अधिक मदद नहीं कर सकेंगे। आमतौर पर बैंकें अवकाश होने पर अधिकतम दो दिन के लिए एटीएम में धन की व्यवस्था करती हैं, लेकिन त्योहार पर एटीएम पर भी दबाव रहेगा, जिससे धन जल्दी खत्म हो सकता है।

जिससे समस्या आ सकती है। दीपोत्सव पर्व के मौके पर बैंकों में चार दिन का अवकाश हो जाएगा। यह अवकाश शनिवार से शुरू होंगे।

यह भी देखें : 

गरम समोसा खाने की जिद पड़ गया महंगा….गवानी पड़ी जान…

Back to top button
close