देश -विदेशमनोरंजनयूथ

इस बल्लेबाज ने जड़े 265 रन…तो मुंबई इंडियंस ने अपने ही कप्तान रोहित शर्मा को कर दिया ट्रोल…

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन-12 के शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपने ही कप्तान रोहित शर्मा को ट्रोल कर दिया। मुंबई इंडियंस ने अपनी ही टीम के कप्तान का मजाक बनाते हुए एक मजाकिया पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि उन्हें कोई ऐसा क्रिकेटर मिल गया है जो रोहित से भी बेहतर है।
मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक लड़के की तस्वीर पोस्ट की गई है। इसका नाम अभिनव सिंह है। उसने हाल में 265 रनों की पारी खेली है। बता दें कि तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा का मजाक बनाने के लिए यह किया गया है।



मुंबई इंडियंस ने ट्वीट में लिखा, रोहित शर्मा हमें कोई ऐसा मिल गया है जो आपके 264 वाली पारी से अच्छा खेला। रिजवी स्प्रिंगफील्ड के अभिनव सिंह ने मुंबई इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नमेंट में 265 रनों की पारी खेली है। खबरों के मुताबिक, उसने ये रन अंडर 14 टूर्नमेंट में 150 गेंदों में बनाए हैं।
फैंस को बता दें कि रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन बार (2013, 2015, 2017) दोहरे शतक बनाए हैं। इस दौरान अपनी 264 रनों वाली पारी में रोहित शर्मा ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। हर बार कि तरह इस बार भी मुंबई इंडियंस के फैंस को अपने कप्तान रोहित शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

यह भी देखें : 

क्या आपने अपने बैंक खातों को पैन से लिंक किया…1 मार्च से लागू होगा नया नियम…

Back to top button
close