हरियाणा की आदमपुर विधानसभा से बीजेपी की टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार के बाद उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनाली फूट-फूटकर रोती हुईं नजर आ रही हैं।
Meanwhile, in the world of TikTok!
First reaction of Sonali Phogat after her results! 🥳😆#IndiansWithCongress #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/D3k2km8SS4
— Sanjay विश्वकर्मा (@SanjayV_INC) October 24, 2019
हालांकि, ये चुनाव से पहले के वीडियो हैं लेकिन उनकी हार के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके पुराने वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक पर लोकप्रियता के चलते बीजेपी ने उन्हें चुनाव का टिकट दिया लेकिन वह कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गईं।
कुलदीप को जहां 51.7 फीसदी मत मिले वहीं सोनाली को सिर्फ 27.78 प्रतिशत वोट ही मिले। टिकटॉक पर उनके 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने करीब 200 वीडियो टिकटॉक ऐप पर अपलोड किए हैं। अब यूजर्स इन्हीं वीडियो से सोनाली के हार के दर्द को बयां कर रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में ‘खुशी के पल कहां ढूंढू।।’ गाना चल रहा होता है। सोनाली फोगाट के उस बयान को भी यूजर्स याद कर रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आप भारत माता की जय नहीं कहते हैं तो आप पाकिस्तानी हैं।
कुछ दिनों पहले गूगल सर्च में हरियाणा बीजेपी प्रत्याशी सोनाली फोगाट ने सनसनी मचा दी थी।
उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा से भी ज्यादा सर्च किया जाने लगा था। सोनाली बीते कई सालों से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य कर रही हैं और वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
यह भी देखें :
हरियाणा चुनाव RESULT: ‘वोट से ज्यादा तो TikTok पर लाइक’…सोशल मीडिया पर ऐसा रहा चुनाव का रिएक्शन…
Add Comment