छत्तीसगढ़

समस्याओं का समाधान करने में रमन सरकार असफ ल-ज्ञानेश

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी ज्ञानेश शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की जनता पिछले कई वर्षों से लोक सुराज, ग्राम सुराज और नगर सुराज में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शामिल होती आ रही है लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने में रमन सरकार असफ ल है, इसलिए मुख्यमंत्री को हर साल यह अभियान चलाना पड़ता है। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को यह बताना चाहिए कि पिछले वर्ष के सुराज अभियान के कितने मामले अब तक लंबित है और उनका समाधान न तो मुख्यमंत्री कर सके हैं न ही उनकी सरकार। रमन सरकार को अब तक के चलाए हुए सुराज अभियानों पर एक श्वेत पत्र जारी कर जनता को हकीकत बतानी चाहिए।
शर्मा ने कहा है कि अब तक के सुराज अभियानों में कई आवेदन ऐसे हैं जो अब तक निराकृत नहीं हुए न ही स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा की गई कई घोषणाएं अब तक पूर्ण हुई हैं। ऐसे में एक बार फि र लोक सुराज अभियान की घोषणा महज चुनावी वर्ष में जनता को लुभाने की कोशिश हैं।
शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष के लोक सुराज अभियान के दौरान मुख्यमंत्री को 28 लाख 54 हजार 360 आवेदन मिले थे। यह रमन सरकार का कैसा सुराज है जो हर वर्ष लाखों शिकायतें उन्हें मिलती हैं। क्या यही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की भाजपा सरकार का सुशासन है पिछले वर्ष यह जानकारी सामने आई थी कि गरियाबंद इलाके में 2012 के लोक सुराज के दौरान मुख्यमंत्री को नहर लाइनिंग की शिकायत मिली थी 2017 तक इस आवेदन का निराकरण रमन सरकार नहीं कर सकी थी। यह रमन सरकार की अफसरशाही और सुराज है। यही रमन सरकार का सुराज और सुशासन है कि जशपुर जैसे इलाके में ट्रांसफ ॉर्मर खराब होने पर लोग चंदा कर उसे बदलवा रहे हैं और सरकार बिजली तिहार मनाने में मस्त है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के लोक सुराज अभियान के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.सिंह द्वारा 187 घोषणाएं की गई और 243 निर्देश जारी किए गए थे। मुख्यमंत्री को यह जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए कि इनमें से कितनी घोषणाएं पूरी हुई और कितने निर्देशों पर सही अमल हुआ।

Back to top button
close