
रायपुर। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में भी बरसते पानी में कांग्रेस का धरना सभी जिला और 307 संगठन ब्लॉक मुख्यालयों में हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी गण अलग-अलग स्थानों में तथा अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित धरनों में शामिल हुए।
इन विरोध प्रदर्शनों में सभी जिला इकाईयों के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय विधायकों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के जिला, ब्लॉक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और बैंकिंग सिस्टम के नष्ट होने पर जनता में गहरी नाराजगी है। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश आज भारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, चाहे व्यापारी हो, किसान हो या आमजनता आर्थिक मंदी के चलते करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए है, देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है।
45 वर्ष में सबसे ज्यादा अधिक बेरोजगारी की दर 8.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है और मूलभूत जरूरतों की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं और देश का बैंकिंग सिस्टम ही नष्ट हो रहा है। जनता आर्थिक बदहाली के कारण परेशान है। केन्द्र सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है।
यह भी देखें :
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी…7 स्पेशल ट्रेनों की सौगात…इन मार्गों पर चलेगी…