देश -विदेशस्लाइडर

सेना के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी…करानी पड़ी आपात लैंडिंग…आठ जवान और एक नागरिक घायल…

जम्मू। जम्मू कश्मीर में सेना के हेलीकॉप्टर को अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में मौजूद चालक दल और सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन लैंडिंग के दौरान सेना के आठ जवान और एक नागरिक के घायल होने की खबर मिल रही है।



सेना का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने पुंछ जिले के मंडी में यह लैंडिंग की है। इस हेलीकॉप्टर में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी सवार थे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में सेना के आठ जवान और एक नागरिक घायल हो गया है।


WP-GROUP

हालांकि सेना ने घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में मौजूद चालक दल और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी देखें : 

रायपुर: अनुसूचित जनजाति उपयोजना कार्यकारिणी समिति की बैठक…कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण ईकाई की स्थापना और सिंचाई परियोजनाओं के जीर्णोद्धार पर चर्चा…

Back to top button
close