छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: मैत्रीबाग में हिमालयन भालू की मौत…ये हैं कारण…

भिलाई। भिलाई के मैत्रीबाग स्थित चिडिय़ा घर में दसकों से लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहे हिमालयन भालू की मौत हो गई। हालांकि भालू की मौत उसके उम्र के पड़ाव के चलते हुई है।




बताया जाता है कि हिमालयन भालू नर की उम्र लगभग 40 वर्ष हो चुका था और उसका वजन करीब 200 किलो से अधिक था। प्रबंधन ने मृत भालू का अंतिम संस्कार कर दिया है। मैत्रीबाग प्रबंधन ने बताया कि वर्ष 1980 में नर और मादा का एक जोड़ा कोलकाता के एक सर्कस से लाया गया था। 
WP-GROUP

साथ लाए गए मादा की उम्र भी लगभग 40 से अधिक हो चुकी है। पिछले वर्ष उसे लकवा भी हो चुका है जिसे डॉक्टरों की नियमित देखरेख में अभी भी रखा गया है। नर भालू के चले जाने के बाद अब मैत्रीबाग में सिर्फ एक मादा भालू ही बची हुई है।

यह भी देखें : 

वन अधिकार पट्टा बांटने का विरोध…वन विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. अनूप भल्ला भी पहुंचे हाई कोर्ट… सुनवाई 5 नवंबर को…पट्टा बांटने पर दिया गया स्टे रहेगा जारी…

Back to top button
close