Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : अब बस्तर की सभी सीटें कांग्रेस के हवाले… चित्रकोट उपचुनाव में कांग्रेस के राजमन बेंजाम ने भाजपा के लच्छूराम को दी 17,853 वोटों से शिकस्त….

रायपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर का हुए मतदान के बाद गुरुवार को उसके नतीजे भी आ गए हैं। जारी नतीजों के मुताबिक बस्तर की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है।



यहां आज आए उपचुनाव के नतीजों के बाद बस्तर की सभी 12 की 12 सीटें कांग्रेस के हवाले हो गई है। चित्रकोट उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी राजमन बेंजाम को 62050 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के लच्छूराम कश्यप को 44197 मत मिले हैं। 
WP-GROUP

इस प्रकार देखा जाए तो कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 17853 वोटों से जीत मिली है। इससे पहले सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जगदलपुर धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज मतगणना स्थल में की जा रही थी।

यह भी देखें : 

Maharashtra Haryana Election Results: हरियाणा-महाराष्ट्र में पलटा खेल…इधर JJP ने मांगा CM पद उधर BJP 100 से नीचे…

Back to top button
close