Breaking Newsचुनाव 2019देश -विदेशसियासतस्लाइडर

महाराष्ट्र चुनाव RESULT: BJP को बड़ी जीत की उम्मीद…नतीजों से पहले ही लड्डू तैयार…

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को सामने आएंगे। हालांकि नतीजों से पहले ही बड़ी जीत की उम्मीद करते हुए बीजेपी के पदाधिकारियों ने मुंबई में पार्टी मुख्यालय में पहले से ही लड्डू तैयार कर लिए हैं।

एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फिर से पांच साल के लिए सत्ता में लौटते नजर आ रहे हैं। एग्जिट पोल के सर्वे अगर नतीजों में तब्दील होते हैं तो फडणवीस 47 पुरानी परंपरा को तोड़कर नया इतिहास लिखेंगे।



नया इतिहास रचेंगे फडणवीस?
एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना को बहुमत से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में 47 साल से जारी परंपरा को तोड़कर नया इतिहास रचने वाले हैं।

दरअसल, 1967 के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा पहली बार होगा कि कोई मुख्यमंत्री पांच साल के शासन के बाद लगातार दूसरी बार बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा।
WP-GROUP

एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन के सामने एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन टिक नहीं पाएगा। एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 166-194, कांग्रेस गठबंधन को 72-90 और अन्य दलों को 22-34 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव कराया गया है।

यह भी देखें : 

हरियाणा में फंसी BJP…अकाली दल को दी गई JJP से बात करने की जिम्मेदारी…

Back to top button
close