छत्तीसगढ़
DRG जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली…उपचार के दौरान मौत…

सुकमा। सुकमा जिले के चिंतागुफा थाने में पदस्थ एक जवान ने शुक्रवार की सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
सुकमा जिले के चिंतागुफा थाने में पदस्त डीआरजी के जवान सोयम रमेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
अभी आत्महत्या के कारण अज्ञात है। मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान ने अपने सर्विस राइफल से अपने पर एक राउंड फायर किया जिसमें वो घायल हो गया था। उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। अभी आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। चिंतागुफा पुलिस जांच में जुटी हुई है।
यह भी देखें :
वायरल VIDEO : नशे में धुत पति ऐसे करना चाहता था पत्नी का ‘लव टेस्ट’…पहुंच गया अस्पताल…