छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ : किसानों की कर्जमाफी को लेकर आया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान…कहा- हर बार…

रायपुर। कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया और प्रदेश भर के किसानों का कर्जा माफ किया। लेकिन अब हर बार किसानों की कर्जमाफी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज झारखंड-उत्तरप्रदेश के दौरे पर रवाना होने के पूर्व मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया है और सत्ता में आते ही किसानों का कर्जा माफ किया।



एक बार प्रदेश भर के किसानों का कर्ज माफ हो चुका है, बार-बार कर्ज माफ नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि धान खरीदी हर साल की जाएगी, लेकिन कर्जमाफी का ऐलान एक बार के लिए ही किया गया था।

ज्ञात हो कि कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही प्रदेश भर के किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया था और किसानों का कर्ज माफ भी हुआ। लेकिन इसके बाद प्रदेश भर के किसानों ने एक बार फिर से विभिन्न बैंकों से मोटी रकम कर्ज के तौर पर ली है। 
WP-GROUP

कर्जमाफी की मांग उठते देख आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने धमतरी में कही कह दिया है कि बार-बार किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सकता। श्री लखमा के बयान के बाद अब मुख्यमंत्री ने भी कर्ज माफ करने की बात से इंकार कर दिया है।

यह भी देखें : 

रायपुर : दहेज की मांग कर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा…

Back to top button
close