Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: हथियार समेत तीन नक्सली गिरफ्तार…मुखबिरी के संदेह में तीन ग्रामीणों को जन अदालत में पीटा…

बीजापुर। बस्तर में आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना अंतर्गत ग्राम नेतीकाकलेर के जंगल में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एक अन्य घटना में नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में तीन ग्रामीणों को जन अदालत में पिटाई का मामला सामने आया है।

बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि जिलाबल, छसबल, डीआरजी का संयुक्त बल मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सर्चिंग के लिए रेंगावाया, कोड़ेपल्ली, गुण्डीपुरी, मरीमडग़ू, ओडरी की ओर रवाना हुई थी। रात ग्राम रेंगावाया में गुजारकर सुबह जब सर्चिंग पर रवाना हुए तो ग्राम नेतीकाकलेर के जंगल में पूर्व से घात लगाकर बैठे नक्सलियों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई।



पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देखकर नक्सली भागने लगे तो घेराबंदी कर घटना स्थल से लखमू पोयाम निवासी केतुलनार तथा टोक्क उर्फ सुखराम निवासी मुकरम को एक-एक नग भरमार बंदुक के साथ और साधु मज्जी निवासी डुडेपल्ली को टिफिन बम के साथ धर दबोचा गया। तीनों नक्सली आरोपियों ने पूछताछ करने पर नेशनल पार्क एरिया कमेटी के दलम के लिए काम करना बताया। थाना बेदरे में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

दूसरी ओर बीजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोकरा गांव में माओवादियों द्वारा जनअदालत में महिला समेत तीन ग्रामीणों की बेदम पिटाई का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीडि़तों ने पुलिस की शरण ली है। 
WP-GROUP

सुरक्षा मांगने पहुंचे लखमु मोडिय़ामी और विष्णु कुंजाम ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर के शक में गत 11 अक्टूबर को जनअदालत का लगाया था। लगातार दो दिनों तक वे नक्सलियों के कब्जे में थे। इस दौरान उनके पास से मोबाइल जब्त करने के बाद डीवीसी दिनेश ने फोन तोड़ दिया।

इसके बाद बेदम पिटाई का फरमान जारी हुआ। पिटाई के चलते दोनों के शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोटें आई है। विष्णु अपनी पत्नी को साथ लेकर बीजापुर कोतवाली पहुंचा। यहां उनकी शिकायत पर दिनेश समेत मारपीट में शामिल नक्सलियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।



लखमु का कहना है कि वह पूर्व में नक्सली संगठन का सदस्य रह चुका है। उसकी पत्नी संगीता भी दलम में शामिल थी। दोनों ही नक्सलियों के प्लाटून नंबर 2 के सदस्य रह चुके हैं। 2011 के बाद उन्होंने संगठन से नाता तोड़ दिया।

लखमु के अुनसार संगठन में रहते पार्टी की विचारधारा और जमीनी हकीकत में उन्हें फर्क समझ आया, इसलिए संगीता के साथ उसने पार्टी छोडऩे का निश्चय किया।

यह भी देखें : 

32 साल के इस शख्स ने 240 महिलाओं को बना रखा था SEX स्लेव… पैसे का ऑफर देकर बनाता था अश्लील VIDEO और PHOTO…फिर करता था ऐसी हरकत…जानवरों तक से संबंध बनाने किया मजबूर…

Back to top button
close