रायपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे मतदान प्रारंभ होने के साथ ही मतदाताओं ने भी उत्साह दिखाया है। मतदान के लिए कुल 229 मतदान केन्द्र बनाया गया है।
सुबह 11 बजे तक यहां करीब 29 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं दोपहर 1 बजे तक यहां 49.63 प्रतिशत मतदान हुआ। खराब मौसम के बाद भी यहां मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है। मतदान केन्द्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं, सबसे ज्यादा महिला मतदाता उत्साहित नजर आ रही हैं।
मतदान प्रारंभ होने के बाद चित्रकोट उपचुनाव से कांगे्रस के प्रत्याशी राजमन बेंजाम भी परिवार के साथ बास्तानार के ईरपा मतदान केन्द्र पहुंचे और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। श्री बेंजाम ने जीत का दावा करते हुए कहा कि चित्रकोट की जनता कांग्रेस के साथ हैं, उनके साथ हैं। इसीलिए चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पक्की है।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़ : बेमौसम बारिश ने फीका किया दीवाली बाजार…आज भी शाम-रात तक बारिश के आसार…
Add Comment