
रायपुर। राजधानी में कुत्तों का आंतक सामने आने के बाद भाजपा ने ट्वीटर के जरिए महापौर पर निशाना साधा है। भाजपा के अधिकारिक साइट में लिखा है कि नगर निगम रायपुर में कुछ दिन पहले कुत्तों के झुंड ने मासूम को मार डाला। अब चार बच्चों को लहूलुहान कर दिया। पूरे शहर में कुत्तों के आतंक से दहशत है। कांग्रेसी महापौर से एक शहर की व्यवस्था तो संभल नहीं रही है और कांग्रेसी पूरे प्रदेश की बागडोर मांग रहे है। चुनावी साल में सोशल मीडिया कांग्रेस और भाजपा के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। कांग्रेसी नेता भी लगातार ट्वीट कर भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं।
नगर निगम रायपुर में कुछ दिन पहले कुत्तों के झुंड ने मासूम को मार डाला। अब चार बच्चों को लहूलुहान कर दिया। पूरे शहर में कुत्तों के आतंक से दहशत है। कांग्रेसी महापौर से एक शहर की व्यवस्था तो संभल नहीं रही है और कांग्रेसी पूरे प्रदेश की बागडोर मांग रहे हैं। शहर में एक साल की मासूम को कुत्तों ने नोंच कर मार डाला था। उसके बाद महोबा बाजार में भी चार बच्चों को कुत्तों के काटने का मामला सामने आया था। कुत्तों के आतंक माडिया में आने के बाद महापौर प्रमोद दुबे ने बुधवार को कृषि मंत्री से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें पशु विभाग द्वारा मदद की बात कहीं गई है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।