रायपुर। 21 अक्टूबर को होने वाले चित्रकोट विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ तीन दिन शेष बचे हंै। इसके चलते कल दोपहर बाद तक वहां चुनाव का शोर-शराबा भी थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों के पास सिर्फ एक दिन शेष बचेगा जिसमें वे घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर पाएंगे।
चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए मैदान में कुल 6 प्रत्याशी हंै। इनमें कांग्रेस से राजमन बेंजाम, भाजपा से लच्छूराम कश्यप, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सेप्रत्याशी बोमड़ा मंडावी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सेप्रत्याशी बोमड़ा मंडावी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से हिड़मो राम मण्डावी, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से लखेश्वर कवासी और निर्दलीय प्रत्याशी रितिका शामिल है।
चित्रकोट उपचुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा, वहीं मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इस तरह दीपावली से पहले-पहले चित्रकोट को नया विधायक भी मिल जाएगा।
ज्ञात हो कि चित्रकोट उपचुनाव से पहले दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस से श्रीमती देवती कर्मा ने प्रमुख विपक्षी प्रतिद्वंदी भाजपा से श्रीमती ओजस्वी मंडावी को पराजित किया।
दंतेवाड़ा सीट पर उपचुनाव से पूर्व भाजपा का कब्जा था। स्व. भीमा मंडावी यहां से विधायक थे। नक्सल हमले में उनकी मौत होने के बाद इस सीट के लिए उपचुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
यह भी देखें :
विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक शुरू…प्रदेश के सभी 8 विवि के कुलपति शामिल…
Add Comment