रायपुर। प्रदेश में इस वर्ष राज्योत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्कृति विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार राज्योत्सव में सरगुजा, बस्तर और मध्य क्षेत्रों की संस्कृति की झलक दिखेगी। छत्तीसगढ़ की स्थापना पर सरकार ने पूरी तरह छत्तीगढिय़ा थीम पर राज्योत्सव कराने का फैसला लिया है।
बताया गया कि राज्योत्सव में पहले दिन बस्तर, दूसरे दिन सरगुजा और तीसरे दिन मध्य क्षेत्र की लोककला और संस्कृति की छटा बिखरेगी। इसके अलावा भरत नाट्यम, कथक, ओडिशा की भी प्रस्तुति दी जाएगी।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़:CM भूपेश बघेल आज हरियाणा दौरे पर…पलवल में करेंगे आमसभा को संबोधित…
Add Comment