
भिलाई। राज्य शासन बारिश खत्म होते ही अब सड़कों के मेंटेनेंस कराने जा रही है। इसके लिए सरकार ने राशि की मंजूरी दे दी है। इसमें भिलाई निगम को राज्य सरकार ने 60 लाख रुपए दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अनुदान विभाग के ईई श्याम पटेल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक नगर निगम भिलाई को विभिन्न जर्जर मार्गों के मरम्मत के लिए 60 लाख रुपए दिए हैं।
इसी प्रकार भिलाई-3 चरोदा निगम के लिए 20 लाख रुपए सरकार ने दिए हैं। दुर्ग निगम क्षेत्र की सड़कों के मेंटेनेंस के लिए भी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 20 लाख रुपए दिए हैं। राजनांदगांव निगम को 20 लाख रुपए दिए हैं।
बता दें कि भिलाई निगम क्षेत्र की सड़कों के मेंटेनेंस के लिए भिलाई नगर विधायक और मेयर देवेंद्र यादव ने अनुसंशा की थी। उनकी अनुसंशा पर राज्य सरकार ने सड़कों के मेंटेनेंस के लिए राशि मंजूर कर आदेश जारी किया है।
[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2019/10/Road-Repairing-sanction-nigam.pdf” title=”Road Repairing sanction nigam”]
यह भी देखें :