
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार मध्य क्षेत्रों समेत उत्तरी और दक्षिणी इलाकों से मानसून लौट चुका है। मौसम की स्थिति को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा हैं कि इस बार समय से पहले ठंड का आगमन हो सकता हैं क्योंकि देश के कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी चालू हो गया है।
जिसके प्रभाव से यहां ठंड का आगमन जल्द हो सकता है। इसका प्रभाव अभी से दिखने लगा है। रात के समय हल्की ठंड शुरू हो गई है। ठंड के आगमन के साथ ही सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई पड़ रही है। दीवाली के बाद धुंध और ठंड दोनों बढ़ेगा। सबसे कम तापमान भी उत्तरी क्षेत्र में दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में 19 डिग्री तक पारा गिरा है।
यह भी देखें :