छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस: 21 जांबाज अफसरों को मिलेगा पुलिस पदक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 21 जांबाज अफसरों के साथ दो आईपीएस को पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें से 10 पुलिस अफसरों को अदम्य साहस के लिए पुलिस वीरता पदक से और उत्कृष्ट सेवा के लिए 11 पुलिस अफसरों व जवानों को सराहणीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया जायेगा। कांकेर के एसपी कन्हैयालाल ध्रुव को उनके अदम्य साहस के लिए पुलिस वीरता पदक दिया जायेगा। वहीं, पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए शंकर लाल बघेल को सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा। छत्तीसगढ़ में मातृभूमि की हिफाजत करते हुए शहीद हुए दो हेड कांस्टेबल सहित छह जवानों को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जायेगा। जिन जाबांज पुलिस जवानों को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जायेगा, उनमें रोहित कुमार सोरी (हेड कांस्टेबल), मनोज कुमार बघेल (हेड कांस्टेबल), रजमन नेताम (कांस्टेबल), किरण कुमार देशमुख ( कांस्टेबल), मोहन सिंह उईके ( कांस्टेबल), राजकुमार मरकाम ( कांस्टेबल) शामिल हैं। वहीं एसपी केएल एकके ध्रुव, इंस्पेक्टर चाणक्य नाग और सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। सराहनीय सेवाओं के लिए इस बार 11 पुलिस अफसरों और जवानों को पदक दिया जा रहा है। 9वीं बटालियन दंतेवाड़ा के कमांडेंट शंकरलाल बघेल को इस बार सराहनीय सेवाओं के लिए पदक दिया जा रहा है। वहीं रायपुर के एरिया इंस्पेक्टर इश्वर प्रसाद मिश्रा, दंतेवाड़ा के फागुराम लहरे, सरगुजा के 10वी बटालियन के सेक्शन इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार कश्यप, 12वीं बटालियन रामानुजगंज के सहायक प्लाटून कमांडेंट मैक्सीमिलयनुयूस टिर्की, दरभा पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल रधेला कोर्राम, वीआईपी सिक्युरिटी के हेड कांस्टेबल विजय कुमार चौबे, दुर्ग के हेड कांस्टेबल सत्यनारायण शर्मा, धमतरी पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल रामवतार सिंह राजपूत और राजनांदगांव ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल शेषनारायण देवांगन को सहायनीय सेवा पदक दिया जायेगा।

Back to top button
close