छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : शुरू हो गई मानसून की विदाई…रात में पडऩे लगी हल्की ठंड…

रायपुर। रिकार्ड तोड़ मानसूनी वर्षा के साथ ही इस बार छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों को छोडक़र जमकर बारिश होने का रिकार्ड कायम हुआ है। इस बार मानसून की विदाई सितंबर के बजाय एक माह लेट अक्टूबर से शुरू हो रही है।



मौसम विज्ञान विभाग के सूत्रों के अनुसार संपूर्ण मानसून की विदाई 25 अक्टूबर तक होने की संभावना है। मानसून की विदाई के साथ ही आउटर सहित शहर के अधिकांश इलाकों में रात में हल्की ठंड शुरू हो गई है। सुबह-सुबह फूल-पौधों और घास को रात में गिरती ओस ने अपने घेरे में ले लिया है।
WP-GROUP

 ठंड शुरू होने के साथ ही सुबह की सैर अब मार्निंग वाकर्स के लिए रोमांचक हो गई है। बाग-बगीचों में भी अन्य दिनों के तुलना में सुबह की सैर करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। नवंबर तक अच्छी ठंड पडऩे का इंतजार शहरियों को है।

यह भी देखें : 

रायपुर : फर्जी आईडी बनाकर इस्ट्राग्राम व फेसबुक पर डाला आपत्तिजनक PHOTO….अब…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471