Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
भिलाई में स्वाइन फ्लू की दस्तक…हाई अलर्ट जारी…

भिलाई। स्वाइन फ्लू ने भिलाई में दस्तक दे दी है। सेक्टर-6 निवासी एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया है। शासन ने दुर्ग जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सेक्टर-6 निवासी राम प्रसाद गुप्ता की तबियत कुछ दिनों से खराब थी। तबितय ज्याद बिगडऩे पर वह जांच के लिए निजी अस्पताल पहुंचा।
जहां जांच के बाद पता चला की उसे स्वाइन फ्लू है। डॉक्टरों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया है। बताया जा रहा है उसकी हालत गंभीर है। इसकी जानकारी लगने के बाद शासन ने दुर्ग जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
यह भी देखें : ढाई साल की बच्ची को जेल प्रहरी ले गया घुमाने…फिर किया दुष्कर्म…