प्याज के बढ़े दाम लोगों को पहले से ही परेशान कर रहे थे। अब इसका प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। एक महिला ने दूसरी महिला को प्याज को लेकर ताना मारा। इसके बाद यह विवाद इतना बढ़ा कि पांच महिलाएं घायल हो गईं।
दरअसल, घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है, यहां एक गांव की दुकान पर दो महिलाओं में प्याज लेकर बहस हुई। एक महिला ने दूसरे की वित्तीय स्थिति और प्याज खरीदने में असमर्थता को लेकर ताना मार दिया। पहले तो दोनों ही लड़ रहीं थीं लेकिन बाद में और महिलाएं भी शामिल हो गईं।
न्यूज एजेंसी के अनुसार देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और गालियां भी शुरू हो गईं। इस पूरे विवाद में घायल पांच महिलाएं घायल हो गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस विवाद को लेकर दोनों तरफ के छह लोगों पर मामला दर्ज कियागया है। सभी आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में भी पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिली है। बता दें कि प्याज की कीमतों में हाल के दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं प्याज के बाद टमाटर के दाम भी अचानक बढ़ गए हैं।
यह भी देखें :
Add Comment