रायपुर। यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज द्वारा इस वर्ष मातर महोत्सव एवं राउत नृत्य को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। युवा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव उमेश यदु व राज संचालक मनीष यदु ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोक नृत्य एवं यादव समाज की परंपरा व संस्कृति के रूप में मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहार मातर महोत्सव एवं राउत नृत्य को बृहद रूप प्रदान करते हुए भव्य कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय मातर महोत्सव एवं यादव नृत्य प्रतियोगिता 2019 का आयोजन महादेवघाट स्थित राज मुख्यालय भवन, मेेंं 3 नवंबर को रखा गया हैं। कार्यक्रम में प्रदेश भर के राउत नर्तक दल इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे व अपना प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी दलों में से प्रथम पुरस्कार 11,001 एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 7,001 एवं शील्ड, तृतीय पुरस्कार 5,000 एवं शील्ड एवं प्रत्येक प्रतिभागी टीम को 1001 का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विशेष वेशभूषा, दोहा एवं वादन में भी विशेष नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से सभी प्रतिभागी नर्तक दलों को पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन हेतु आयोजक समिति के सदस्य मनीष यदु 9691168332, लव यदु 7725850005, करण यदु 9926781585, यशवंत यादव 9893088567 से सम्पर्क कर अपना नि:शुल्क पंजीयन करवा सकतेे है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वारकाधीश यादव विधायक खल्लारी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल विधायक रायपुर दक्षिण एवं विकास उपाध्याय विधायक पश्चिम विधानसभा, सभापति राजू यादव के आतिथ्य में संपन्न होगा।
प्रदेश स्तरीय मातर महोत्सव एवं यादव नृत्य प्रतियोगतायह भी देखें :
Add Comment