छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: CM भूपेश बघेल ने कहा…चित्रकोट चुनाव भी हम जीतेंगे… कांग्रेस के सभी सिपाही पूरी लगने से मेहनत कर रहे…रमन पर किया पलटवार…भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय राम की आती है याद…

रायपुर। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद कांग्रेसजनों में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। इधर चित्रकोट उपचुनाव की तिथि भी नजदीक आती जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपचुनाव में प्रचार का आगाज करने आज जगदलपुर रवाना हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि चित्रकोट की सीट भी महत्वपूर्ण है और कांग्रेस के सभी सिपाही इस सीट को जीतने के लिए पूरी लगने से मेहनत कर रहे हैं। वहीं डॉ. रमन सिंह के कांग्रेस को अंतिम वक्त में राम की याद आने के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय राम की याद आती है।



वोट के लिए वो राम के नाम का इस्तेमाल करते हैं। भाजपा और आरएसएस के राष्ट्रवाद को उत्तेजक राष्ट्रवाद बताते हुए कहा कि यह विदेशों से आया है। गांधी जी का राष्ट्रवाद गंभीर राष्ट्रवाद है, जिसे कांग्रेस मानती है।

ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा का किला फतह करने के बाद कांग्रेसजनों में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत ने कार्यकर्ताओं का हौसल कई गुना बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी ओर 90 सीट वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली थी।


WP-GROUP

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 68 सीटों पर जीत हासिल की थी। दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती देवती कर्मा की जीत ने कांग्रेस के खाते में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दिया था।

इस तरह वर्तमान में कांग्रेस के खाते में छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीट में से 69 में कब्जा है, वहीं चित्रकोट उपचुनाव में भी कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि जीत का सेहरा कांग्रेस संगठन के सिर पर ही सजेगा।

यह भी देखें : 

रायपुर: खाद्य नागरिक आपूर्ति-उपभोक्ता संरक्षण विभाग में थोक में तबादला…44 निरीक्षकों को किया गया इधर से उधर…

Back to top button
close