छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विमानतल से सीधे पहुंचे अस्पताल : नक्सल हमले में घायल जवानों से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ऑस्ट्रेलिया दौरे से कल देर रात रायपुर लौटते ही माना विमानतल से सीधे रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अबूझमाड़ में आज हुए नक्सल हमले में घायल जवानों से मुलाकात की। डॉ. सिंह ने घायल जवानों के स्वास्थ्य और उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अजय सिंह, पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) डी.एम. अवस्थी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
close