Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए संकेत… मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी आम जनता नहीं… पार्षद चुनेंगे महापौर व अध्यक्ष…!

रायपुर। मध्यप्रदेश की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और अध्यक्ष का चयन मतदाता नहीं बल्कि नवनिर्वाचित पार्षद कर सकते हंै। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में आज संकेत दिए है।

श्री बघेल ने कुछ मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने इस संबंध में मंत्रिमंडल की उप समिति बनाई है। उसकी सिफारिश पर ही फैसला लिया जाएगा। श्री बघेल ने कहा कि अप्रत्यक्ष प्रणाली में खराबी क्या है।



अगर पार्षद महापौर चुनते हैं तो इसमें गलत क्या है, बल्कि बेहतर समन्वय के साथ काम होगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पूरी संभावना बनी हुई है कि प्रदेश में अब नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और अध्यक्ष पद चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष प्रणाली लागू होगी। 
WP-GROUP

हालांकि इस पर मंत्रिमंडल की उप समिति का फैसला आना है। इस फैसले के बाद ही स्पष्ट होगा कि प्रदेश में महापौर और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रणाली कैसी होगी।

यह भी देखें : 

रायपुर: रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार…15 साल में राम राज्य क्यों नहीं बना सके…बना लेते तो नहीं होता झीरमकांड…

Back to top button
close