छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगस्लाइडर

रायपुर: अंबेडकर अस्पताल से लापता हो गया मरीज…परिजन परेशान…डॉक्टर-नर्सों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप…

रायपुर। अम्बेडकर अस्पताल से आज सुबह एक मरीज गायब हो गया है। मरीज पिछले पांच दिनों से भर्ती था। मरीज के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं।

बताया गया कि मरीज अम्बेडकर अस्पताल के वार्ड-8 मेडिसिन वार्ड में बेड क्रमांक 13, में भर्ती था। मरीज हेमलाल सारथी आज बुधवार को सुबह 7 बजे गायब हो गया। मरीज के परिजन परेशान हैं। मरीज के परिजन मौदहापारा थाना पहुंचे तो उन्हें सिविल लाइन भेज दिया।



लापता मरीज के भाई मंगलसिंह सारथी ने बताया कि हेमलाल को लीवर में तकलीफ के चलते अम्बेडर अस्पताल में पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था। वे मूलत: खैरागढ़ के निवासी हैं। आज सुबह अस्पताल में उनके देखरेख के लिए उपस्थित परिजनों को मैं कुछ देर में आ रहा हूं कहकर निकल गया।

परिजन रोकने की कोशिश किए फिर भी वह नहीं माना। हेमलाल मोबाइल रखा है। फोन करने पर वह बात करता है और कुछ देर बाद आ रहा हूं कहता है। सिविल लाइन पुलिस द्वारा उसका लोकेशन अभी दुर्ग बस स्टैंड बताया जा रहा है। परिजनों का कहा है कि हो सकता है कि वह वापस खैरागढ़ जा रहा हो।
WP-GROUP

परिजनों ने अम्बेडकर अस्पताल में काफी अव्यवस्था का आरोप लगाया है। डॉक्टरों एवं नर्सों द्वारा मरीज से दुव्र्यवहार किया जाता है। ठीक से जानकारी भी नहीं देते हैं।

यह भी देखें : 

अतिथि शिक्षक आज करेंगे हड़ताल…प्रदेश भर से पहुंच रहे हैं राजधानी…

Back to top button
close