छत्तीसगढ़

भाजपा की ताकत कार्यकर्ता: सौदान सिंह

राजनांदगांव। चुनावी तैयारियों की तहत बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह की ने राजनांदगांव में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव के संबंध में आवश्यक बातें बताई और इस बार भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा। सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा की ताकत कार्यकर्ता है और उन्हीं की बदौलत सरकार है, इसलिए कार्यकर्ता सर्वोपरी है। बैठक में राजनांदगांव जिला पदाधिकारियों को भी सह संगठन मंत्री ने टिप्स दिए कि आगामी विस चुनाव में किस तरह कार्य करना और कार्यकर्ताओं से कैसे सामंजस्य बिठाना है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री संतोष पाण्डेय, सासंद अभिषेक सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष लीलाराम भोजवानी, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, भाजपा नेता खुबचंद पारख, जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला प्रभारी छगन मुंदड़ा, विधायक सरोजनी बंजारे सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे

Back to top button
close