नई दिल्ली। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही सत्र में दक्षिण अफ्रीका को 431 रन पर समेट दिया।
इस तरह भारत की पहली पारी से दक्षिण अफ्रीका 71 रन पीछे रह गई। भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी 323 रन चार विकेट के नुकसान पर घोषित की। दक्षिण अफ्रीका मैच जितने के लिए 395 रन का लक्ष्य दिया है।
दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा। पहली पारी में शानदार दोहरा शतक ठोकने वाले मयंक लंच से ठीक पहले केशव महराज की गेंद पर आउट हुए।
पारी के आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर वह सात रन के निजी स्कोर पर स्लिप में फाफ डु प्लेसिस को आसान सा कैच थमा बैठे। इसके बाद क्रीज पर आए चेतेश्वर पुजारा अपने शतक से चूक गए।
81 रन के स्कोर पर फिलेंडर का शिकार बने। मगर दूसरे छोर पर खड़े सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया। 133 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना 5वां टेस्ट शतक पूरा किया।
शतक पूरा करने के बाद रोहित और खतरनाकर हो गए। रनगति बढ़ाने और चौके-छक्के लगाने के प्रयास में 127 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। रोहित बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए।
हिटमैन रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्नम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन (303) बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
पहली पारी में 176 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले रोहित ने दूसरी पारी में भी शानदार शतक ठोका। उन्होंने 133 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
रोहित शर्मा बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जडऩे वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पहली पारी में उन्होंने 176 रन बनाए थे वहीं, दूसरी पारी में उनके बल्ले से 127 रन आए।
रोहित शर्मा अब टेस्ट मैच में 12 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। वसीम ने 1996 में शेखपुरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के जड़े थे।
रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में दो बार स्टंपिंग हुए। टेस्ट मैच में रोहित शर्मा (2019) सलामी बतौर ओपनर दोनों पारियों में शतक जडऩे वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले तीन बार सुनील गावस्कर (1971, 1978,1978) ने यह कमाल किया है।
रोहित ने नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ा है। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। रोहित एक वन-डे और टी-20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं।
उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 16 छक्के लगाए थे। इसके बाद 2017 में इंदौर में खेले गए टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 6 छक्के लगाए थे।
दूसरी पारी में हिटमैन ने 7 छक्के जमाए, जिसके साथ ही वो किसी एक टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे अधिक 13 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना गए। रोहित शर्मा लगातार 7 पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
यह भी देखें :
Add Comment