बिलासपुर। जेल से छूटने के बाद पूर्व विधायक अमित जोगी ने कहा है कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति द्वेष और राजनीति से प्रेसित है। उन्होंने कहा कि पुलिस और कानून का दुरुपयोग, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के बाद कार्रवाई हो रही है।
अपनी रिहाई पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून और संविधान का राज, गांधी जी के नाम पर सरकार पदयात्रा कर रही उनके रास्ते पर नहीं चल रही है। देश में सबसे अधिक शराब प्रदेश में बिक रही है। गौठान में गोहत्या हो रही है। 15 साल में जितनी जमीन आदिवासियों की नहीं बिकी अब बिक रही है।
सरकार आरएसएस को मदद कर रही है। गांधी पदयात्रा पद पाने और बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में जाने से रोकने सरकार ने प्रपंच रचा लेकिन चित्रकूट जाएंगे निकाय में परचम लहराएंगे।
यह भी देखें :
Add Comment