छत्तीसगढ़

महोबा बजारा में फिर 6 कुत्तों के शिकार

महापौर पार्षदों सहित मिले बृजमोहन से
रायपुर। शहर में कुतों के आंतक से नगर निगम महापौर भी थर्रा गए हैं। बुधवार को महापौर प्रमोद दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस का पार्षद दल पशुपालन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मिला और उनसे दो वेटनरी डाक्टरों की नियुक्ति की मांग। जिस पर मंत्री ने सहमति दे दी हैं। जल्द ही निगम में दो वेटनरी चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। इधर कुत्तों का आंतक चारों तरफ फैलने लगा हैं। पिछले 5 दिन में अवारा कुत्तों ने शहर में दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया तो वहीं एक बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। आज कुत्तों ने मोहबा बाजार में आंतक मचाया है एक साथ 6 लोगों को अपना शिकार बनाया हैं। मोहबा बाजार में 3 बच्चों के अलावे तीन लोगों को कुत्ते ने बुरी तरह से नोच डाला इनमें से दो बुजुर्ग भी शामिल हैं। मोहबा बाजार में कुत्ते ने तो एक बच्चे पर ऐसा हमला किया कि किस्मत से ही उसकी जान बच पायी। बच्चे पर कुत्तों द्वारा किए गए हमलों से लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने ढूंढकर कुत्तों को मारना शुरू कर दिया.. लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर एक कुत्ते को मार डाला।

Back to top button
close