छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… दशहरा-दीवाली के लिए रेलवे ने शुरू की है रायपुर-रायगढ़ के मध्य ये स्पेशल ट्रेन…

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली, दशहरा, दुर्गा पूजा के अवसर पर रायपुर से रायगढ़ जाने एवं वापस रायगढ़ से रायपुर आने के लिए गाड़ी संख्या 08760-08761 रायपुर रायगढ़ रायपुर दिल्ली मेमू फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 फेरों के लिए 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2019 तक चलाई जा रही है।




यह स्पेशल फास्ट पैसेंजर मेमू ट्रेन प्रतिदिन रायपुर से 12.00 बजे छूटेगी एवं 12.37 बजे तिल्दा, 12.49 बजे हदबंद 13.30 बजे, भाटापारा, बिल्हा 14.05 बजे बिलासपुर 14.40 बजे, अकलतरा 15.15 बजे, चांपा 15.56 बजे सक्ति 17.00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी एवं पुन: रायगढ़ से 17.45 बजे रायपुर के लिए रवाना होकर 18.25 बजे सक्ति 18.56 बजे चांपा 19.21 बजे अकलतरा 20.10 बजे बिलासपुर 20.43 बजे बिल्हा 21.10 बजे भाटापारा 21.25 बजे हथबंद 21.37 बजे तिल्दा एवं 22.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।
WP-GROUP

यह भी देखें : 

रायपुर: जंगल सफारी में नये जू का उद्घाटन…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा…अब यहां नये-नये जानवर देखने को मिलेंगे…आरक्षण पर कौशिक के बयान किया पलटवार…

Back to top button
close