पंजाब के पटियाला से एक हैरान करने वाला हनीट्रैप का ब्लैकमेलिंग रैकेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मां-बेटी की जोड़ी मिलकर सड़क पर बहाना बनाकर वाहन चालकों से लिफ्ट लेती थी और चाय पिलाने के बहाने घर में ले जाती थी। फिर वहां हनी ट्रैप का गंदा खेल शुरू होता था।
महिला बेटी व उसकी पड़ोसी युवती लोगों को पहले बातों में उलझाती थी फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाती और हनीट्रैप में फंसाती थी। इस मामले में पुलिस ने महिला और उसकी बेटी सहित तीन को गिरफ्तार किया है जबकि एक महिला फरार है।
पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर की रात को पीड़ित युवक बलदेव सिंह इसी इलाके से गुजर रहा था। उससे भी महिला ने लिफ्ट मांगी। इसके बाद घर पहुंचने पर चाय पीने की बात कह कर घर में ले गई।
बलदेव सिंह भी थका होने के कारण रुक गया। महिला ने उसकी बेटी से बलदेव की पहचान करवाई। फिर कुछ दिन बाद बलदेव को उन्होंने बहला-फुसला कर दोबारा घर बुलाया।
यहां महिला की बेटी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। जिसका महिला ने वीडियो बना लिया। फिर बलदेव का मोबाइल, आधार कार्ड व एक हजार रुपये छीन लिए और फिर पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। पैसा नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं।
थाना पातड़ां के इंचार्ज रणबीर सिंह ने आगे बताया कि बलदेव सिंह ने बदनामी के डर से 25 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। बलदेव ने उन्हें पैसे दिए, लेकिन इसके बावजूद महिला और उसकी बेटी ने सामान नहीं लौटाया।
घर पहुंचकर बलदेव ने अपने जीजा को सारी बात बताई और फिर थाना पातड़ां पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने बलदेव को 10 हजार रुपये लेकर महिला के घर भेजा और इसी दौरान पुलिस ने दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से बलदेव का आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी देखें :
Add Comment