छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कंडेल से गांधी विचार यात्रा का करेंगे शुभारंभ…छाती तक पदयात्रा में होंगे शामिल…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी के कंडेल से गांधी विचार यात्रा का शुभारंभ करेंगे। सीएम आज गांधी विचार यात्रा का शुभारंभ करने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आम सभा को सम्बोधित करेंगे।



मुख्यमंत्री गांधी विचार यात्रा के साथ ग्राम छाती तक पदयात्रा करेंगे और वहां से शाम पांच बजे रवाना होकर 5.30 बजे रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के शहीद स्मारक में शाम 7.10 बजे कौशल्या के राम कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यात्रा आज कंडेल से शुरू होकर 10 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में पूरी होगी।


WP-GROUP

कार्यक्रम का रूपरेखा इस प्रकार तय की गई है। 4 अक्टूबर-कंडेल, 5 अक्टूबर-छाती से भुसरेंगा, 6अक्टूबर-भुसरेंगा से सिहाद मोड़ भखारा तक, 7 अक्टूबर-भखारा से सिलीडीह, 8 अक्टूबर-सिलीडीह से खोरपा, 9 अक्टूबर-खोरपा से सेजबहार सभा, 10 अक्टूबर-सेजबहार से गांधी मैदान।

यह भी देखें : 

सीएम भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम…4 को धमतरी में गांधी विचार यात्रा में होंगे शामिल…

आज मां कत्यायनी की पूजा विधि, कथा और मंत्र…

Back to top button
close