छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मोहन मरकाम 4 से 10 अक्टूबर तक करेंगे पदयात्रा…11 से चित्रकोट विधानसभा में प्रचार में जुट जाएंगे…

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 4 से 10 अक्टूबर तक कंडेल से गांधी मैदान रायपुर तक की पदयात्रा करेंगे। 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गांधी मैदान रायपुर में गांधी विचार पदयात्रा के समापन समारोह में भाग लेने के बाद शाम 5 बजे रायपुर से कोण्डागांव के लिए रवाना होंगे।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 11 अक्टूबर से चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गांधी ग्राम कंडेल जिला धमतरी में गांधीजी की मूर्ति का अनावरण, शुभारंभ सभा, गौठान निरीक्षण, शाम 4 बजे गागरा में शहीद संतोष नेताम जी के माल्यार्पण कार्यक्रम, शाम 6 बजे छाती में सभा।


WP-GROUP

5 अक्टूबर को सुबह 9 बजे छाती से यात्रा प्रारंभ कर सुबह 11 बजे डांडेसरा में सभा, दोपहर 1 बजे कुरूद में सभा एवं लंच, दोपहर 2 बजे कन्हारपुरी में सभा और शाम 4 बजे भुसरेंगा में सभा। 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे भुसरेंगा से यात्रा प्रारंभ कर 10 बजे चोरभ_ी में सभा, दोपहर 1.30 बजे बागदेही में सभा में लंच, दोपहर 2.30 बजे भिंडरवानी में सभा, शाम 6.30 बजे भखारा में गांधी मूर्ति अनावरण और सभा।

7 अक्टूबर को सबुह 9 बजे भखारा से यात्रा प्रारंभ कर सुबह 11 सुपेला में सभा, दोपहर 12 बजे सेमरा में सभा, दोपहर 12.30 बजे सिलतरा में सभा, दोपहर 1 बजे सिलीडीह में सभा। 8 अक्टूबर को सबुह 9 बजे सिलीडीह से यात्रा प्रारंभ कर सुबह 10 बजे कानामुका में सभा, सुबह 10.30 बजे कचना, दोपहर 12 बजे राखी मोड रायपुर जिला में सभा, दोपहर 2 बजे खोरपा में सभा। 9 अक्टूबर को सबुह 9 बजे खोरपा से यात्रा प्रारंभ, दोपहर 12 कोलर में सभा, दोपहर 1.30 बजे छछानपैरी में सभा एवं लंच, शाम 5 बजे मुजगहन में सभा, शाम 4.30 बजे सेजबहार में सभा। 10 अक्टूबर को सबुह 9 बजे सेजबहार से यात्रा प्रारंभ, सुबह 10.30 बजे डुंडा में सभा, दोपहर 12.30 बजे संतोषी नगर में सभा करेंगे।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ की जनजातीय कलाकृतियां दिल्ली में बनी आकर्षण का केन्द्र…प्राचीन कला बेलमेटल से मिल रही पहचान…

Back to top button
close