Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: ट्रांसपोर्टर वीरा सिंग का विशाखापत्तनम में निधन…

भिलाई। शहर के बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी वीरा सिंह का गुरूवार को निधन हो गया। वीरा सिंह का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से खराब था। उन्हें विशाखापट्नम के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

इलाज के दौरान अस्पताल में उनके साथ उनके पुत्र इंद्रजीत सिंह, प्रभुनाथ मिश्रा, हरेंदर यादव आदि मौजूद थे। जानकारी के अनुसार बीरा सिंग कुछ दिनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।



इसके पहले मेजर हार्ट अटैक आ जाने के कारण उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई थी। भिलाई से एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें वैजाग के सेवन हिल्स अस्पताल ले जाया गया। लगभग दो सप्ताह से भी अधिक समय से वे अस्पताल में भर्ती थे। 
WP-GROUP

यहां के डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए थे। लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार वीरा सिंह जिंदगी की जंग हार गए। वीरा सिंह के निधन पर भिलाई के समस्थ ट्रांसपोर्टर, उद्योगपति व व्यवसायियों ने गहरा दुख जताया है।

यह भी देखें : 

VIDEO: DKS अस्पताल में 1850 में MRI सुविधा…अत्याधुनिक नई मशीन का सिंहदेव ने किया लोकार्पण…कहा…

Back to top button
close