छत्तीसगढ़स्लाइडर

महापौर एजाज के हिसाब से काम शुरू…अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्यवाही…निगम ने भाठागांव में लगभग डेढ एकड़ क्षेत्र में चलाया थ्रीडी…चंगोराभाठा में शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर लगाया बोर्ड…

रायपुर। महापौर का पदभार ग्रहण करते ही एजाज ढेंबर नेें अपना एजेंडा साफ कर दिया हैं। गरीबों के साथ अन्याय नहीं और अवैध कालोनाजिरों को छोड़ा नहीं जाएगा। क्योंकि अवैध प्लाटिंग की वजह से काफी जगह दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसमें नाली निकासी जैसी समस्या प्रमुख हैं।

प्रेस क्लब में इस बात को महापौर ने स्पष्ट कर दिया था। भाठागांव में अवैध प्लांटिग की शिकायत भी महापौर तक पहुंची। जिसके तहत आज नगर निगम जोन 6 के तहत आने वाले भाठागांव में अभियान चलाकर जानकारी ली फिर निरीक्षण करने के दौरान उसके सही मिलने पर तत्काल वहां लगभग डेढ एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को रूकवाया एवं इस हेतु बनायी गयी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध मुरम रोड को थ्रीडी से काटने की कार्यवाही जोन नगर निवेश अमले द्वारा की गई।



अवैध प्लाटिंग को रोकने की कार्यवाही के बाद तहसीलदार रायपुर को निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा पत्र लिखा जा रहा है एवं भूमि स्वामी की जानकारी मिलते ही अधिनियम के तहत भूमि स्वामी पर कडी कार्यवाही नियमानुसार की जायेगी।

इसी प्रकार आज निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग ने अभियान चलाया एवं जानकारी पर निरीक्षण के दौरान जानकारी सही मिलने पर जोन के तहत रायपुरा इंद्रप्रस्थ योजना क्षेत्र के पीछे लगभग 8000 वर्गफीट शासकीय नजूल भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बांस बल्ली लगाकर किये जा रहे अवैध कब्जों को हटाने कड़ी कार्यवाही की गई एवं शासकीय भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया गया।


WP-GROUP

वहीं जोन 5 ने चंगोराभाठा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर नियम विपरीत बिना अनुमति निर्माण किये जाने की तैयारी की जानकारी मिलते ही शासकीय नजूल भूमि पर उक्त अवैध निर्माण हटाकर वहां भूमि के शासकीय होने संबंधी बोर्ड जनहित में शासन के अधिनियम के तहत स्थल पर लगवाकर शासकीय नजूल भूमि को प्रस्ताव अनुसार पर्यावरण सुधार एवं योजना हेतु संरक्षित करने कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई।

यह भी देखें : 

1 करोड़ से अधिक देशी-विदेशी शैलानियों ने उठाया…छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल का लुफ्त…जागरूकता बड़ाने के लिए मनाया जाता है… राष्ट्रीय पर्यटन दिवस…

VIDEO: विधायक विकास उपाध्याय रेलवे के महाप्रबंधक से की मुलाकात…मूलभत सुविधाओं को बढ़ाने की मांग…कहा विशेष ट्रेनों का हो स्टापेज सौंपा पत्र…

Back to top button
close