Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

चित्रकोट उपचुनाव : कांग्रेस से राजमन…भाजपा से लच्छूराम आज भरेंगे नामांकन…

रायपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप को अधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड को लच्छूराम के नाम का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर रविवार को मुहर लग गई।

अब चित्रकोट में कश्यप का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम से रहेगा। दोनों ही प्रत्याशी नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को पर्चा जमा करेंगे। नामांकन रैली में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल होंगे।



वहीं, भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता-प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय नजर आएंगे।

दोनों राजनीतिक दलों की नामांकन रैली से पहले चुनावी सभा होगी। जगदलपुर में दोनों दल नामांकन रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करेंगे। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होना है।
WP-GROUP

पूर्व विधायक और जनपद अध्यक्ष के बीच मुकाबला
लच्छूराम 2003 में विधायक बने थे। उसके बाद पार्टी ने उन्हें दो विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं दिया। 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिली, तो चुनाव हार गए थे। राजमन बास्तानार जनपद अध्यक्ष हैं और बस्तर ग्रामीण जिला कांग्रेस के भी अध्यक्ष हैं।

यह भी देखें : 

VIDEO: रायपुर: कुएं में गिरा युवक…पुलिस कांस्टेबल ने ऐसे बचाई जान…

Back to top button
close