रायपुर: धरना दिया, लाठी खाई, हासिल आया शून्य…PHQ ने आरक्षक भर्ती परीक्षा निरस्त करने जारी किया आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित पुलिस परीक्षा परिणाम मामले में कल पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में पुलिस की भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। 2259 पदों के लिए 2017 में डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में यह भर्ती परीक्षा हुई थी। परिणाम को लेकर अभ्यर्थी लंबे वक्त से आंदोलन कर रहे थे।
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि 29 दिसंबर 2017 को विभाग की ओर से जिला पुलिस बल में 2259 आरक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक बल आरक्षक (भर्ती तथा सेवा की शर्ते) नियम 2007 में संशोधन संबंधी 21 फरवरी 2018 के तहत भर्ती प्रक्रिया हुई।
विधि विभाग ने 29 जुलाई 2019 को अभिमत दिया है कि इस भर्ती नियम के आधार पर आरक्षकों की नियुक्ति को अवैध होगी। जिसके मद्देनजऱ आरक्षकों की यह भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया गया है।
आपकों बता दे कि छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा 2017-18 में आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसका परिणाम जारी नहीं किया गया।
वहीं इस मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदेशभर से राजधानी के इदगाह भाटा मैदान में धरना भी दिया था। अभ्यर्थियों ने जिसके बाद हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई थी किंतु लंबा समयांतराल हो जाने के बाद भी विभाग द्वारा परिणाम जारी नहीं किया गया।
यह भी देखें :
रायपुर: मुख्यमंत्री 30 को जगदलपुर-कांकेर के दौरे पर…गढ़िया महोत्सव का करेंगे शुभारंभ…