रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की सिलसिलेवार जानकारी दी। विधानसभा का विशेष सत्र 2 और 3 अक्टूबर को होगा। जिसमें चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया हैं।
गांधी का जीवन वृत्त (गांधी शांति प्रतिष्ठान से प्राप्त 100 चित्र, आत्मनिर्भर गांधी (अपना काम स्वयं करने वाले गांधी की विभिन्न तस्वीरें) शामिल हंै। बाद में यह दोनों प्रदर्शनियां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी आयोजित की जायेगी।
वहीं बच्चा-बच्चा गांधी कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को एक हजार से अधिक स्कूली बच्चे गांधी की वेशभूषा में गांधी मैदान में एकत्रित होकर जय स्तंभ चौक तक पदयात्रा करेंगे साथ ही जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया जाएगा।
150वीं जयंती पर गांधी विचार पदयात्रा और गांधी पखवाड़ा के तहत 4 से 10 अक्टूबर 2 तक कंडेल से रायपुर की पदयात्राहोगी। महात्मा गांधी 1920 में रायपुर से 73 किलोमीटर दूर स्थित कंडेल आए थे। उन्होने वहां किसानों के नहर सत्याग्रह में हिस्सा लिया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और विधायकगण सात दिनों की इस पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा मार्ग में जगह-जगह आमसभाएं होंगी और अंत में रायपुर में एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने गांधी विचार पदयात्रा का कार्यक्रम जारी करते हुये कहा कि महात्मा गांधी 150 वीं जयंती समारोह पर कंडेल से गांधी मैदान रायपुर तक।
यह भी देखें :
श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए कर सकतें है 15 अक्टूबर तक आवेदन…दिया जाएगा 2 लाख रूपए…
Add Comment