छत्तीसगढ़स्लाइडर

सूदखोर की प्रताडऩा से परेशान…किसान ने लगाई फांसी…सुसाइड नोट से उजागर हुआ मामला…

रायपुर। शहर में एक ओर सूदखोरो के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ दी हैं। वहीं सूदखोर की प्रताडऩा से तंग आकर किसान ने फांसी लगा ली हैं। आरोपी संतोष गिलहरे के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज कर आरोपी को अभनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।



मृतक रामनरेश यादव ने साल भर पहले आरोपी से 2 हजार रूपए कर्ज लिया था। जिसके बदले वह 1 हजार मूलधन दे चुका था और समय-समय पर ब्याज भी दे रहा था इसके बावजूद आरोपी रामनरेश से 70 हजार की मांग और कर रहा था।


WP-GROUP

आरोपी की प्रताडऩा से तंग आकर रामनरेश ने 13 सितंबर को घर में ही फांसी लगा ली थी। मृतक ने मरने से पूर्व सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसके आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही हैं

यह भी देखें : 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जहां करना चाहते थे रैली…वहां नक्सलियों ने बिछाया था बम…

Back to top button
close