देश -विदेशवायरलव्यापार

एक रुपए का सिक्का ढालने की कीमत 1.11 रुपए, यानी कीमत से ज्यादा खर्चा…10 रुपए का सिक्का बनाने की कीमत 5.54 रुपए…RBI ने दी जानकारी…पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। भारत में बीते कुछ दशक से सिक्कों का मूल्य लगातार घटता गया है। अब सिक्के से बहुत कम ही चीजें ऐसी होंगी जो खरीदी जा सकती हो। खास तौर पर कम मूल्य वाले सिक्को से, लेकिन आजतक सिक्के बनाने के मूल्य को लेकर कोई चर्चा सार्वजनिक नहीं हुई है। इस संबंध में इंडिया टुडे द्वारा लगाए गए सूचना के अधिकार के तहत जानकारी भारतीय सरकारी टकसाल, मुंबई की ओर से जवाब दिया गया कि मौजूदा वक्त में 10 रु, 5 रु, 2 रु और 1 रु के सिक्कों को ही इस टकसाल में ढाला जा रहा है। जवाब में बीते 5 साल में टकसाल की ओर से जिन अलग-अलग मूल्य के सिक्कों को ढाला गया, उनकी जानकारी भी दी गई है।

हालांकि इस टकसाल ने सिक्कों पर आने वाली लागत की जानकारी गोपनीयता का हवाला देते हुए देने से इनकार कर दिया. टकसाल ने जवाब में कहा, “ये जानकारी आरटीआई एक्ट, 2005 के सेक्शन 8 (1) (स्र) के तहत उपलब्ध नहीं कराई जा सकती क्योंकि ये ट्रेड सीक्रेट है। आरबीआई ने पत्र हैदराबाद स्थित एक और सरकारी टकसाल को भी भेजा था। इस टकसाल की ओर से भी यही जवाब दिया गया कि फिलहाल उसकी ओर से चार मूल्यों के सिक्के ही ढाले जा रहे हैं और वो सिक्के 10 रु, 5 रु, 2 रु और 1 रुपए के है। हैदराबाद टकसाल ने ये भी बताया कि बीते चार साल में अलग-अलग मूल्य के कितने सिक्के ढाले गए। इस टकसाल सिक्कों के निर्माण पर आने वाली लागत को बताने में कोई गुरेज नहीं किया। हैदराबाद टकसाल के मुताबिक एक रुपए के सिक्क बनाने में औसत लागत 1 रुपए 11 पैसे आती है। यानी जितना मूल्य है उससे ज्यादा लागत है।

यह भी देखे : इस नई सुविधा से बिना ATM CARD के भी आप निकाल सकेंगे पैसे…

Back to top button
close