छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

चित्रकोट उपचुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार का फैसला सोनिया के हाथ में… सूची पर चल रहा है मंथन…जल्द होगा नाम का ऐलान…

रायपुर। दंतेवाड़ा उपचुनाव के बाद अब चित्रकोट उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दावेदार टिकट प्राप्त करने एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कांग्रेस ने अपने संभावित प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी है।

मुख्यमंत्री, पीसीसी प्रमुख तथा प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने पहले पैनल के नामों पर मंथन किया तथा इसके पश्चात सूची कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है। चित्रकोट के लिए जल्द ही प्रत्याशी का नाम तय हो जाएगा।



ज्ञात हो कि चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस संगठन के समक्ष तीन दावेदारों का नाम अंतिम रूप से पहुंचा था। पीसीसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ने भी इन दावेदारों के नामों पर गंभीर विचार किया था और सूची में शामिल तीन नामों को लेकर दोनों दिल्ली रवाना हो गए।

दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया के समक्ष इन तीन नामों पर अंतिम बार विचार हुआ और गंभीर मंत्रणा के बाद आखिरकार चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के प्रमुख दावेदारों की सूची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष रख दी गई है।
WP-GROUP

अब कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गांधी एक नाम को फाइनल करेंगी और इसके बाद एआईसीसी की ओर से चित्रकोट के लिए संगठन के अधिकृत उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि प्रदेश के दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में हुए अच्छे मतदान प्रतिशत से कांग्रेस के रणनीतिकार प्रसन्न हैं। कांग्रेस संगठन को पूरा विश्वास है कि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आएगा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार शाम रायपुर पहुंचेंगे…. सुराजी योजना का करेंगे अवलोकन…

Back to top button
close